400 गज का मकान, 5000 से ज्यादा पौधे…गाजियाबाद के डॉक्टर ने घर को बना दिया मिनी जंगल, मरीजों को दवा के साथ पौधे देते हैं गिफ्ट
Ghaziabad News: गाजियाबाद के कवि नगर में 400 गज का एक ऐसा घर है, जहां दीवारों से ज्यादा हरियाली नजर आती है. इस घर में 5000 से अधिक पौधे हैं और हर कोने में फूलों, औषधीय पौधों और सब्जियों की हरियाली दिखाई देती है. इसे मिनी जंगल की शक्ल देने वाले डॉक्टर अखिलेश गोमत ने 46 साल पहले कुछ पौधों से इसकी शुरुआत की थी. आज डॉक्टर की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सुबह की शुरुआत पौधों की देखभाल से होती है. घर में पौधों के लिए खास लाइट, पानी के टैंक और उनकी जरूरत के हिसाब से देखभाल की व्यवस्था भी की गई है. इतना ही नहीं, वह मरीजों और रिश्तेदारों को भी पौधे गिफ्ट कर लोगों को हरियाली से जोड़ने की कोशिश करते हैं.