बरेली में प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जान लें नया रेट, कई इलाकों में 20% तक बढ़ोतरी
बरेली में सितंबर की शुरुआत के साथ नए सर्किल रेट लागू हो गए हैं. जिले के कई इलाकों में जमीन और संपत्तियों के सर्किल रेट 5 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं. डोहरा रोड, डीडीपुरम, पीलीभीत बाईपास और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में बढ़ोतरी का सीधा असर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पर पड़ेगा.