UP Board का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ? घबराइए नहीं, अब 30 सितंबर तक मिलेगा मौका
Allahabad Latest News: प्रयागराज से यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए राहत की खबर है. बोर्ड ने कक्षा 9 और 11 में रजिस्ट्रेशन और 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा 10 और 12 के रजिस्ट्रेशन की तारीखें बढ़ा दी हैं. अब छात्रों और स्कूलों को रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए पहले से ज्यादा समय मिलेगा. कक्षा 9 और 11 के छात्र अब 30 सितंबर रात 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे.