नोएडा ग्राउंड रिपोर्ट: रातों-रात ढाल दी 70 मीटर RCC सड़क, कागजों में 10 इंच पर मौके पर 3 इंच, गुणवत्ता पर उठे सवाल
नोएडा शहर में एक तरफ खस्ताहाल सड़कों को लेकर जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक लीपापोती का ऐसा खेल सामने आया है जिसने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ट्रैफिक पुलिस की शिकायतों के बाद नोएडा वर्क सर्कल-6 के सेक्टर-73 में आनन-फानन में महज 60 से 70 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण तो शुरू कर दिया गया, लेकिन ‘इमरजेंसी वर्क’ के नाम पर न तो तय मानकों का ख्याल रखा गया और न ही आम जनता की सुरक्षा का. ग्राउंड रिपोर्ट में दावों और हकीकत का बड़ा अंतर साफ उजागर हुआ है.