Best lemon varieties : कागजी से असम लेमन तक….नींबू की ये टॉप किस्में, 3 साल में बदल जाएगी किस्मत
Lemon Top Varieties : नींबू की खेती किसानों के लिए बेहद मुनाफे का सौदा साबित हो रही है. सही किस्म का चुनाव करके किसान कम लागत में बंपर पैदावार हासिल कर सकते हैं. कागजी, असम और पंत लेमन-1 जैसी उन्नत किस्में खेती के लिए सबसे बेहतरीन मानी जाती हैं. लोकल 18 से शाहजहांपुर के जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत पाठक बताते हैं कि कागजी नींबू के पौधे 3 से 4 साल में फल देना शुरू कर देते हैं. असम लेमन में बीज बहुत कम या न के बराबर होते हैं. जो किसान कम जोखिम में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, उनके लिए पंत लेमन-1 सबसे अच्छा विकल्प है.