राहुल गांधी ने भरी सभा में निकाला फोन, दिखाई योगी के मंत्री को ऐसी तस्वीर, वो भी रह गए हक्के-बक्के
Rahul Gandhi Raebareli Visit : रायबरेली में खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अधिकारियों की कार्यशैली पर तीखे सवाल खड़े किए. दिशा की बैठक में राहुल गांधी मोबाइल और सड़कों की तस्वीरों के प्रिंट आउट लेकर पहुंचे और गड्ढों से बेहाल सड़कों की हकीकत सबके सामने रख दी. उन्होंने विभागीय कामकाज पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि जब सड़कों की ऐसी हालत है तो जिम्मेदार अधिकारी आखिर कर क्या रहे हैं?