Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में एक्शन, 3 पर FIR; ठेकेदार गिरफ्तार
By
July 26, 2026 3 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित कलाधाम सोसाइटी के पास शनिवार देर शाम को खुले गड्ढे में गिरने से छह वर्षीय मासूम की मौत के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने संबंधित ठेकेदार मनोज जैन, सुपरवाइजर जॉनी और टेक्निकल सुपरवाइज़र आकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं. प्राधिकरण ने प्रारंभिक जांच में ठेकेदार की लापरवाही को हादसे का कारण माना है.
<p style=”text-align: justify;”>जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान केंद्रीय विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य सीवान यादव के छह वर्षीय बेटे के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बच्चा अन्य बच्चों के साथ कलाधाम सोसाइटी के पास खेल रहा था. इसी दौरान वह बोरिंग कार्य के लिए खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया. काफी प्रयास के बाद बच्चे को बाहर निकाला. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
<p style=”text-align: justify;”>राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT होगी गठित, आईजी किरण एस का पैनल में है नाम
<p style=”text-align: justify;”>स्थानीय लोगों का आरोप है कि गड्ढा कई दिन पहले ट्यूबवेल के लिए खोदा गया था लेकिन उसके चारों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था. उनका कहना है कि यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते तो इस हादसे को टाला जा सकता था.
<h3 style=”text-align: justify;”>बच्चे की मौत मामले में 3 पर एफआईआर, सेवाएं समाप्त 
<p style=”text-align: justify;”>ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सोसाइटी में पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल लगाने की मंजूरी दी गई थी. बोरवेल को निर्धारित स्थान के बजाय बिना प्राधिकरण की जानकारी के दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया, जिससे यह दुर्घटना हुई. उन्होंने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही सामने आने के बाद संबंधित तीनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>सुरक्षा मानकों का नहीं किया जा रहा पालन
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, मृतक बच्चे के पड़ोसी कालीचरण गुप्ता ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास कार्य शुरू तो किए जाते हैं लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता. उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पहले भी खुले गड्ढों की शिकायतें की गई थीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है.
<h3 style=”text-align: justify;”>ठेकेदार को किया गया गिरफ्तार
<p style=”text-align: justify;”>ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि 6 साल के मासूम बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत के मामले में दो टेक्निकल सुपरवाइजर सस्पेंड को किया गया. साथ ही ठेकेदार सहित तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ठेकदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने कहा कि सीईओ ने दो टेक्निकल सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के साथ ही मैनेजर, एसएम, जीएम, के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है.
<p style=”text-align: justify;”>’देर आए, दुरुस्त आए…’, धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT होगी गठित, आईजी किरण एस का पैनल में है नाम
Next
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
  • कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
  • वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
  • Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
  • 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme