राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT होगी गठित, आईजी किरण एस का पैनल में है नाम
<p style=”text-align: justify;”>अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी और गबन मामले को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है, इस मामले की जांच के लिए जल्द ही नई विशेष जांच टीम (SIT) का गठन हो सकता है. लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस की अध्यक्षता में नई एसआईटी का गठन हो सकता है. लखनऊ आईजी किरण एस लखनऊ मंडलायुक्त की अध्यक्षता वाली एसआईटी के सदस्य हैं.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, सूत्रों का दावा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने नई एसआईटी के गठन की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. बताते चलें कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और गबन मामले में सोमवार (27 जुलाई 2026) सुनवाई होनी है. योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई विशेष जांच टीम (SIT) के गठन के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम अदालत के सामने प्रस्तुत कर सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
<h3 style=”text-align: justify;”>सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दिया था एसाईटी गठन के निर्देश
<p style=”text-align: justify;”>आपको बता दें कि, <a title=”राम मंदिर” href=”https://www.abplive.com/topic/ram-mandir” data-type=”interlinkingkeywords”>राम मंदिर चोरी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को सुनवाई को दौरान आपराधिक और चोरी के मामलों की तकनीकी जांच में पुलिस अधिकारियों की भूमिका को अधिक प्रभावी मानते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में नई एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया था.
<h3 style=”text-align: justify;”>अभी पुलिस कर रही है मामले की जांच
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में याचिकाओं पर 13 जुलाई को नोटिस जारी किया था और यूपी सरकार से जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था. चीफ जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच ने इसके बाद राज्य सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पूछा कि मामले की जांच कौन कर रहा है? सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को बताया कि अब यह जांच पुलिस कर रही है.
<p style=”text-align: justify;”>ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान