Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान

By
July 16, 2026 3 Min Read
0

दिल्ली से गाजियाबाद में प्रवेश करने वाले सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल हिंडन एलिवेटेड रोड अब नई पहचान के साथ जाना जाएगा. नगर निगम ने इस एलिवेटेड रोड का नाम बदलकर ‘श्री राम सेतु’ कर दिया गया है. इसके साथ ही दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर एक भव्य ‘श्री राम सेतु द्वार’ का निर्माण भी अंतिम चरण में है. जो शहर में प्रवेश करने वाले लोगों का पारंपरिक भारतीय शैली में स्वागत करेगा.

नगर निगम की मेयर सुनीता दयाल के अनुसार, इस परियोजना का उद्देश्य केवल सड़क का नाम बदलना नहीं बल्कि गाजियाबाद को एक सांस्कृतिक पहचान देना भी है. करीब एक वर्ष पहले निगम बोर्ड की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसके बाद नाम परिवर्तन और प्रवेश द्वार के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई. निगम का लक्ष्य है कि सावन माह की शुरुआत से पहले यह भव्य द्वार पूरी तरह तैयार होकर आम लोगों के लिए दिखाई देने लगे.

11 किमी लंबा है हिंडन एलिवेटेड रोड

करीब 11 किलोमीटर लंबे हिंडन एलिवेटेड रोड का उपयोग प्रतिदिन हजारों वाहन चालक करते हैं. दिल्ली और गाजियाबाद के बीच तेज और सुगम आवागमन के लिए यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में नगर निगम का मानना है कि नए नाम और आकर्षक प्रवेश द्वार से इस मार्ग की पहचान और अधिक मजबूत होगी तथा शहर की सांस्कृतिक छवि भी उभरकर सामने आएगी.

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR

करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे श्री राम सेतु द्वार को पारंपरिक भारतीय स्थापत्य शैली के अनुरूप डिजाइन किया गया है. द्वार के दोनों ओर मजबूत स्तंभ बनाए गए हैं, जिनमें मंदिर वास्तुकला की झलक देखने को मिलती है. हल्के भगवा रंग का उपयोग पूरे ढांचे को धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान करता है, जिससे यह दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है.

धनुष और बाण की आकृति है आकर्षण

इस द्वार की सबसे खास विशेषता इसके शीर्ष पर स्थापित भगवान श्री राम के धनुष और बाण की विशाल आकृति है. सुनहरे रंग में तैयार किया गया यह प्रतीक भगवान श्री राम के शौर्य, मर्यादा और धर्म की विजय का संदेश देता है. इसके ठीक नीचे बड़े अक्षरों में ‘श्री राम सेतु’ अंकित किया गया है, जबकि उसके नीचे ‘गाजियाबाद नगर निगम’ लिखकर इसकी आधिकारिक पहचान भी दर्शाई गई है.

नगर निगम का कहना है कि यह प्रवेश द्वार केवल एक सजावटी संरचना नहीं होगा, बल्कि गाजियाबाद की सांस्कृतिक विरासत और भारतीय परंपराओं का प्रतीक बनेगा. दिल्ली से आने वाले लोगों को शहर में प्रवेश करते ही एक अलग और भव्य अनुभव देने की दिशा में इस परियोजना को विकसित किया गया है.

अंतिम चरण में पहुंचा काम

श्री राम सेतु द्वार का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसे जल्द पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि दिल्ली की ओर से गाजियाबाद में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों को उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार माना जाता है. इसी वजह से इन स्थानों को आकर्षक, सुव्यवस्थित और सांस्कृतिक स्वरूप देने की योजना पर नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है.

नगर निगम को उम्मीद है कि श्री राम सेतु और उसका भव्य प्रवेश द्वार आने वाले समय में गाजियाबाद की नई पहचान बनेंगे. यह पहल न केवल शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देगी, बल्कि यहां आने वाले लोगों को भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ा एक अलग अनुभव भी प्रदान करेगी.

यह भी पढ़ें: सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR

Next

IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme