IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा

उत्तराखंड में देहरादून पुलिस ने यशोवर्धन नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिस पर आरोप है कि वह खुद को कभी IPS अधिकारी, कभी रॉ का एजेंट तो कभी CRPF अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करता था. आरोपी यशोवर्धन उत्तराखंड के 14वें मुख्य सचिव का बेटा है, जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल के दौरान राज्य के मुख्य सचिव का पद संभाला था.

पुलिस को एक शिकायत मिली थी, उसके बाद जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पर एक्शन लिया. अब तक हुई शिकायतों में 15 लाख से अधिक की ठगी का पता चला है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है.

कैसे खुली पोल ?

बीती 8 जुलाई को शिकायतकर्ता अंशुल उपाध्याय ने थाना राजपुर में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी कि खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताकर आरोपी यशोवर्धन ने उन्हें झांसे में लेकर उनकी दिवंगत माता की स्मृति में एक कंपनी को जल्द से जल्द पंजीकृत करवाने के नाम पर उनसे 15 लाख की ठगी कर ली. जिसके बाद 15 जुलाई को एक और शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई,जिसमें कैनाल रोड निवासी अनुषा के साथ ठगी हुई थी.

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR

अनुषा ने बताया कि आरोपी यशोवर्धन द्वारा अपने आपको आईपीएस अधिकारी बताया गया साथ ही अपना फर्जी विजिटिंग कार्ड और पहचान पत्र दिखाते हुए मंत्रालय में डेटा साइंस कंसलटेंट के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए सुरक्षा राशि के नाम पर 4 लाख 60 हज़ार रुपये ऐंठ लिए.

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने त्वरित कार्यवाही के आदेश देते हुए पड़ताल के लिए विशेष टीम का गठन किया , टीम ने बारीकी से सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए. जिसके बाद 16 जुलाई को सीएसआई तिराहा मसूरी रोड से दून पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी यशोवर्धन को गिरफ्तार किया.

पूछताछ में खुला राज -अधिकारी बनने के सपने ने बनाया ठग

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया वह बेहद ही चौंकाने वाला है ,आरोपी ने बताया कि चूंकि उसके पिता एक वरिष्ठ सेवानिवृत अधिकारी हैं तो बचपन से ही उसने अफसरों को मिलने वाले रुतबे और ताकत को देखा था और उसका भी यही सपना था कि वह एक बड़ा अधिकारी बने. हालांकि कई वर्षों तक यूपीएससी की तैयारी करने के बावजूद वह अधिकारी नहीं बन सका. इस असफलता के बाद उसने ख़ुद को वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों पर रौब गाँठना शुरू कर दिया.

आरोपी इसी तरह अपने कथित पद का रौब दिखाकर आम लोगों को अपने झांसे में ले लिया करता था और उनसे ठगी किया करता था.यही नहीं आरोपी के पास से 5 फर्जी पहचान पत्र , 8 फर्जी विजिटिंग कार्ड , पुलिस -आर्मी के 25 लोगो , परामिलिट्री की वर्दी के 3 जोड़े , 3 फर्जी रिबन ,एक वायरलेस और एक लैपटॉप भी बरामद किया है. फिलहाल इस मामले पर पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ