श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR

उत्तर प्रदेश के इटावा में मौलाना जरजिस द्वारा भगवान श्री कृष्ण को लेकर विवादित बयान के मामले में एक्शन हुआ है. कई हिन्दू संगठनों के साथ ही धर्म गुरुओं ने भी आपत्ति जताते हुए मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. अब मौलाना जरजिस के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. जिसके बाद मौलाना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

दरअसल मौलाना जरजिस द्वारा 23 जूनको एक तकरीर में भगवान श्री कृष्ण को मुसलमान बताते हुए उन्हें पांच वक्त का नमाजी बताया. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. साधू-संतों ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया.

शांडिल्य महराज ने बताया आक्रांता

श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर स्वामी शांडिल्य महाराज ने मौलाना जरजिश को आक्रांता बताते हुए कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि इन्हें ऐसा साहस सनातन धर्म के खिलाफ बोलने का कहां से आता है. उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देने वाला मौलाना देश में कहीं भी छुपा हो अब उसकी खैर नहीं है. उन्हें कहा कि यदि उनके धर्म पर कोई टिप्पणी कर दे तो कैसा लगेगा. इसके साथ ही उन्होंने मौलाना से इतिहास पढने की भी नसीहत दे डाली.

यह भी पढ़ें: सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी

उधर जुना अखाड़े से जुड़े स्वामी शैलेशानंद महाराज ने इसे चर्चा में आने के लिए दिया गया बयान बताया और कहा कि मौलाना जरजिस जैसे लोगों का कोई अस्तित्त्व नहीं है. उनके समुदाय के लोगों को आगे आकर मौलाना का बहिष्कार करना चाहिए.

रविन्द्र पूरी ने वैमनस्य फैलाने वाला बताया

हरिद्वार में महंत रविन्द्र पुरी ने मौलाना के बयान पर दुःख जाहिर करते इसे वैमनस्य फैलाने वाला बताया. उन्होंने मुस्लिम धर्म गुरुओं से अपील की कि वे ऐसे बयानों पर रोक लगाएं. साथ ही सरकार से कार्रवाई की भी मांग की.

चूंकि अब मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है तो ऐसे माना जा रहा है कि अब उनके खिलाफ कार्रवाई तेज हो सकती है.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव पर सोनम वांगचुक के बयान के बाद डिंपल यादव ने संभाला मोर्चा, अभिजीत दीपके ने यूं कहा थैंक्स