कानपुर: हाईटेंशन लाइन गिरी, जोरदार धमाके के साथ निकली चिंगारियां, कार में लगी आग
ग्वालटोली में रविवार दोपहर पार्षद अंकित मौर्या के कार्यालय के पास जर्जर पोल और हाईटेंशन लाइन सड़क पर गिर पड़े। तार जमीन पर गिरते ही जोरदार धमाके के साथ चिंगारियां निकलने लगीं। इससे पास में खड़ी सफेद कार में आग लग गई।