यूपी की सियासत में मस्जिद की एंट्री, बुलडोजर एक्शन पर बौखलाया विपक्ष, खामियाजा भुगतने की दे रहे धमकी
Saharanpur Masjid News: सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को गिरा दिया गया है. इस दौरान वहां प्रशासन को एक गहरा और पुराना कुंआ भी मिला है, जिसकी गहराई 30 फीट बताई जा रही है. वहीं एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.