नोएडा वालों अब पर्थला पर नहीं लगेगा घंटों जाम, बनने जा रहा फोर लेन का डबल डेकर पुल
Noida News: पर्थला चौक से आवाजाही करने वाले लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है. लेकिन नोएडा प्राधिकरण की एक मंजूरी से अब लोगों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा. क्योंकि बहुत जल्द ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तीन मूर्ति चौक तक डबल डेकर पुल बनने जा रहा है.