एक्सीडेंट से खुला गोल्ड तस्करी का राज; पुलिस जीप से भिड़ी कार में 16 करोड़ का सोना मिला
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को पकड़ा तो 10 किलो 26 ग्राम सोने की 10 ईंटें बरामद हुईं। सोने की कीमत 16.18 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। कस्टम विभाग जांच करेगा।