उदय प्रताप सिंह कौन हैं? जिनके मुलायम सिंह यादव छूते पांव, अब अखिलेश यादव देते हैं पूरा सम्मान
Who is Uday Pratap Singh: समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यादव के गुरु और राजनीतिक मार्गदर्शक रहे उदय प्रताप सिंह का परिवार में आज भी विशेष सम्मान है. इटावा के रहने वाले कवि-साहित्यकार उदय प्रताप मैनपुरी के जैन इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के शिक्षक थे, जहां मुलायम उनके छात्र रहे. उन्होंने मुलायम की राजनीतिक क्षमता को पहचाना और 1969 के पहले चुनाव में प्रचार भी किया. बाद में मुलायम ने उन्हें मैनपुरी से लोकसभा का टिकट दिया और वे दो बार सांसद चुने गए. मुलायम के निधन के बाद भी अखिलेश यादव उन्हें मार्गदर्शक मानते हैं. हाल में अखिलेश ने उनकी पुस्तक का विमोचन किया और 2027 चुनाव से पहले उनका आशीर्वाद लिया.