अखिलेश के हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत नहीं मिली, बुलंदशहर दौरा रद्द; गरमाई सियासत
अखिलेश यादव का 11 सितंबर को बुलंदशहर का प्रस्तावित दौरा निरस्त हो गया है। उनके हेलीकॉप्टर को पुलिस लाइन मैदान में पानी भरा होने की वजह से लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली। हालांकि अब इस पर सियासत गरमा गई है। अखिलेश यादव ने भी एक पोस्ट में इस पर सवाल उठाया है।