'अपराधियों के लिए जेल और जहन्नुम के रास्ते खुले', गोरखपुर से सीएम योगी की खुली चेतावनी
CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर में थे. यहां उन्होंने कई प्रोजेक्ट का तोहफा दिया. इस दौरान उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल और जहन्नुम के रास्ते खुले हैं. उन्होंने इंसेफेलाइटिस के खात्मा, युवाओं के लिए रोजगार और महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी विस्तार से जिक्र किया.