UP Weather IMD Alert: एक ओर यूपी में सूखा, तो दूसरी ओर मुंह बाये खड़ा संकट; बंगाल की खाड़ी से चला बवंडर
UP Kal Ka Mausam, 30 August: उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग का रिपोर्ट चौंकाने वाला है. इस समय मौसम का मिजाज दो तरह का बना हुआ. लगभग आधे से अधिक यूपी के जिलों में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान है, तो दूसरी ओर पूर्वांचल अलग-अलग रूपों में बंटा हुआ नजर आ रहा है. एक तरफ जहां राज्य के पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में बारिश न होने के कारण सूखे और तेज उमस जैसे हालात बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से उठने वाले मौसमी तंत्र (सिस्टम) के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मौसम खतरनाक तेवर दिखाने के लिए तैयार बैठा है.