यूपी में एसओ ने सुसाइड किया; बस्ती के वाल्टरगंज के थानाध्यक्ष थे, पुलिस महकमे में हड़कंप
बस्ती के वाल्टरगंज थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह (57) ने शनिवार को डीएम कार्यालय के पास स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर डीआईजी, एसपी समेत अधिकारी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।