Viral: पिटाई की, मोबाइल छीना और रेप केस में फंसाने की धमकी दी… मेरठ के डिलिवरी ब्वॉय ने सुनाई आपबीती
Meerut Blinkit Delivery Boy Viral Video: यूपी के मेरठ में एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. डिलीवरी में कुछ मिनट की देरी होने पर गंगा हाइट्स सोसाइटी के फ्लैट कपल ने डिलीवरी बॉय अमित यादव को फ्लैट के अंदर खींचकर बंधक बना लिया. करीब 3 मिनट तक उसके साथ मारपीट की. पीड़ित का आरोप है कि कस्टमर ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसकी पत्नी ने झूठे रेप और मॉलेस्टेशन (छेड़छाड़) केस में फंसाने की धमकी भी दी. पुलिस ने वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है.