तपती धूप में ताजगी का ठिकाना… आगरा कॉलेज के पास शिकंजी की ठेल पर उमड़ रही भीड़, स्वाद ऐसा कि खिंचे चले आते हैं लोग
Agra Street Food: भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच अगर गले को तर करने के लिए ठंडी और ताजगी से भरी शिकंजी मिल जाए, तो दिन बन जाता है. उत्तर प्रदेश के आगरा में एमजी रोड स्थित आगरा कॉलेज के पास लगने वाली एक शिकंजी की ठेल इन दिनों स्थानीय लोगों से लेकर दूर-दराज से आने वालों की पहली पसंद बनी हुई है. पिछले एक दशक से अपनी शुद्धता, स्वाद और खास मसालों के दम पर यह ठेल शहर में ताजगी का पर्याय बन चुकी है.