Video: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर महाजाम, लालकुआं से डासना तक रेंग रही गाड़ियां, इन रास्ते को पकड़कर निकल जाइए
Delhi Meerut Expressway Ghaziabad Traffic Jam: रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दिल्ली-एनसीआर महाजाम से जूझ रहा है. गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर वाहनों का सैलाब उमड़ पड़ा है, जिससे मीलों लंबा भीषण जाम लग गया है. एक्सप्रेसवे के पास स्थित एक ऊंची आवासीय सोसायटी के फ्लैट से बनाए गए वीडियो में गाड़ियों की अंतहीन कतारें साफ देखी जा सकती हैं. एक्सप्रेसवे के अलावा लाल कुआं, जीटी रोड और अंबेडकर रोड पर भी भारी ट्रैफिक जाम से लोग बेहाल हैं. ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी भारी जाम देखा जा रहा है.