Snake Bite: कोबरा देखते ही बिगड़ी 6 साल की बच्ची की तबीयत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम
Cobra Snake Bite: अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अफगनान में एक दिल दहला देने वाली और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जहाँ 6 साल की मासूम बच्ची सानिया ने घर के पास सांप देख लिया, जिससे डरकर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई. इस अपार दुख और सदमे को इकलौती बेटी की मौत का ग़म पिता गुलरेज बर्दाश्त नहीं कर सके और कुछ ही देर बाद उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ गया, जिससे उनकी भी मौत हो गई. एक ही घर से पिता और बेटी की अर्थियां उठने से पूरे इलाके में मातम और कोहराम मच गया है.