UPSSSC Exam: बनियान में खुफिया पॉकेट, कान में माइक्रो ब्लूटूथ! UPSSSC परीक्षा में नकल का हाईटेक तरीका, ऐसे धराया मुन्नाभई
UPSSSC Exam Cheating: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा में यूपी एसटीएफ ने एक बड़े नकल गिरोह का भंडाफोड़ किया है. लखनऊ के महानगर स्थित दयानंद कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे प्रयागराज निवासी अभ्यर्थी बृजेश यादव को हाईटेक तरीके से नकल करते हुए गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने अपनी बनियान में एक विशेष खुफिया पॉकेट बनवाकर उसमें सिम कार्ड आधारित ब्लूटूथ डिवाइस छिपा रखा था. एसटीएफ की पूछताछ में इस गैंग के मास्टरमाइंड का खुलासा हुआ है.