उल्टा लटकाया, SOG ऑफिस में डांस कराया; किसान नेताओं को थर्ड डिग्री देने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड
मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को अवैध हिरासत में रखकर थर्ड डिग्री देने के मामले में इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। दो दिन पहले उन्हें समेत आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था। डीआईजी मामले की जांच कर रहे हैं।