UP Weather: यूपी में मौसम कल फिर दिखाएगा तेवर, 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
UP Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार छह सितंबर को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश के 23 जिलों में मौसम विज्ञानियों ने भारी बारिश की संभावना जताई है।