UP Rain: यूपी के 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के चलते हुए हादसों में 10 की मौत
बुंदेलखंड और मध्य यूपी में लगातार दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बुधवार को वर्षाजनित हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।