शादी के बाद पहले ही बर्थडे पर केक को लेकर पत्नी ने लगाई फांसी, पति ने भी दे दी जान
यह दिल दहला देने वाली घटना बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पत्नी के जन्मदिन पर केक काटने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई और इसके बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से बेहद सदमे में आए पति ने भी फांसी लगाकर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया।