UP Mausam: नोएडा में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, आसमान में छाए घने बादल
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की रफ्तार थमने वाली है. हालांकि इस बीच रविवार के लिए कई जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, संभल, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र और ललितपुर जिले में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है