Ground Report: आगरा का कारगिल चौराहा बना जाम का अड्डा, शाम होते ही यहां सड़कों पर लगती है वाहनों की कतार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित कारगिल पेट्रोल पंप चौराहे पर शाम होते ही कई किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है. ऑफिस और औद्योगिक क्षेत्र से लौटने वाले लोगों की भीड़ बढ़ते ही वाहन बेतरतीब तरीके से फंस जाते हैं. स्थानीय लोगों ने जाम से राहत के लिए शाम के समय स्थायी यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है.