UP Kal Ka Mausam: यूपी का आसमान में खींच गई घनघोर बादलों की लाइन, नोएडा से गाजीपुर तक बारिश, IMD का अलर्ट
UP Kal Ka Muasam, 14 August: उत्तर प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने बताया कि 13 से 18 अगस्त तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक भारी बारिश का दौर शुरू होगा. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने नए कम दबाव के क्षेत्र और आसपास के मेनलैंड में लो-प्रेशर की वजह से पूरे यूपी में भारी बारिश होगी.