डेढ़ घंटा नहीं, सिर्फ 50 मिनट में गाजियाबाद से पहुंचेंगे जेवर एयरपोर्ट, जान लें पूरा प्लान
Jewar Airport News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) तक यात्री सुगमता से आ जा सकें, इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लगातार काम कर रहा है. अभी हाल ही में रेगुलर आधार पर बस सर्विस शुरू करने का फैसला लिया गया था. अब एनसीआरटीसी ने नमो भारत रैपिड रेल दौड़ाने का फैसला लिया है. इससे गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में सिर्फ 50 मिनट का समय लगेगा.