UP elections: कल्याण सिंह के नाम पर BJP के 'कल्याण' के मिशन पर सीएम योगी, लोधी समाज का एक-एक वोट पाने की तैयारी
Lodhi vote bank in UP Elections: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी जातीय समीकरण भी बठाने में लगी है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास है कि लोधी समाज का अधिकतम वोट आगामी चुनाव में बीजेपी को मिले. उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक लोधी समाज एक मुश्त बीजेपी को वोट देते रहे हैं. इसकी मुख्य वजह रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह. अब कल्याण सिंह इस दुनिया में नहीं हैं. ऐसे में बीजेपी को 2024 का रिजल्ट देखकर घबराहट है कि कहीं लोधी समाज 2027 में भी दूसरी पार्टियों की तरफ ने झुक जाए. इसलिए सीएम योगी कल्याण सिंह के बाद शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे और आगामी चुनाव में पूरी तरह से बीजेपी और एनडीए को समर्थन देने की अपील भी की.