आजमगढ़ ग्राउंड रिपोर्ट: तमसा-सरयू उफान पर, कटीं सड़कें, नाव पर जिंदगी और स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल
नेपाल में जारी प्रलयंकारी बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी का सीधा असर अब उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में तबाही के रूप में दिखने लगा है. आजमगढ़ में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तमसा-सरयू नदियों के चढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती इलाकों में दहशत फैला दी है. जिले के कई गांवों का संपर्क कट चुका है और लोग जान जोखिम में डालकर नावों के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं.