बालिका गृह से निकलना चाहती थीं, इसलिए… सहेली को डुबोकर मारने वाली बच्चियां बोलीं
मथुरा के राजकीय बालिका संरक्षण गृह में 14 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने दो बालिकाओं से पूछताछ की, जिन्होंने हत्या की बात स्वीकार की है। अधीक्षिका की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। तीन अन्य बालिकाओं पर साजिश में शामिल होने का शक है। पुलिस हत्या के मकसद की जांच कर रही है।