UP Chunav: 'मैं हूं पाल समाज, पूर्वांचल में खेल बनाना और बिगाड़ना मेरी ताकत, तभी तो भाजपा, सपा, बसपा सबका हूं लाडला'
UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पाल यानी गड़ेरिया-बघेल समुदाय को साधने की होड़ तेज हो गई है. पूर्वांचल की कई सीटों पर पाल वोटरों की अच्छी संख्या मानी जाती है. सपा ने श्यामलाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर गैर-यादव ओबीसी वोट बैंक मजबूत करने की कोशिश की है. श्यामलाल पाल के ‘चवन्नी’ बयान पर विवाद के बाद अखिलेश यादव ने पाल समाज को बुद्धिमान बताते हुए कहा कि पीडीए की बढ़ती ताकत से विरोधी परेशान हैं. बीजेपी के पास पूजा पाल और एसपी सिंह बघेल जैसे चेहरे हैं, जबकि बसपा ने विश्वनाथ पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. ऐसे में 2027 में पाल वोट के लिए मुकाबला दिलचस्प हो सकता है.