लगाना चाहते हैं फूलगोभी और पत्तागोभी, तो नोट कर लीजिए ये टिप्स, भर जाएगी आपकी बगिया
Cauliflower-Cabbage Farming Tips : हरी सब्जियों की खेती में उनकी सही किस्मों का लगाना जरूरी होता है. अगर सही किस्मों के साथ सही समय पर बुआई की जाए तो किसान कम समय में अच्छी कमाई कर सकते हैं. सितंबर का यह महीना फूलगोभी के लिए सबसे सही माना जाता है. जो किसान इस वक्त अपने खेत में गोभी की उन्नत किस्मों की पौध लगा देंगे उनकी फसल दीवाली के आसपास और शुरुआती सर्दियों में मंडियों में सबसे पहले पहुंचेगी. मुरादाबाद के किसान फूलगोभी और पत्तागोभी की नर्सरी तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. बस इन टिप्स को ध्यान में रखें और मालामाल हो जाएं.