Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

Siddharthnagar News: एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह

By
July 15, 2026 2 Min Read
0

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से हत्या की दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां शादी के महज एक महीने बाद ही पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. जब इतने में भी आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने शव को घर में दफना दिया, पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में घर के कमरे को खोदकर शव को निकल गया है. वहीं मृतका के परिजनों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चकमझारी गांव की है. यहां पर शादी के महज एक महीने बाद एक नवविवाहिता की उसके पति ने हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया. मृतका की पहचान मुफीदुन के रूप में हुई है, जो संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दसहवाँ गांव की रहने वाली थी. मृतका की मां तस्नीबुन्निशा की शिकायत पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में घर के कमरे को खोदकर शव को बाहर निकाल लिया गया है.

UP News: योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

पुलिस ने दफन शव को निकलवाया बाहर

मृतका की मां तस्नीबुन्निशा का आरोप है कि उनके दामाद ने फोन कर बेटी की मौत की सूचना दी. उसने फोन पर कहा कि मैंने आपकी बेटी की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया है. मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे. क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज और नायब तहसीलदार डुमरियागंज की मौजूदगी में घर में दफन शव को बाहर निकलवाया गया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

एक महीने पहले हुई थी शादी, आरोपी पर कार्रवाई की मांग

वहीं, इस घटना को लेकर मृतका की मां तस्नीबुन्निशा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मेरे दामाद ने फोन करके बताया कि मैंने आपकी लड़की को मार कर घर में ही दफना दिया है. महिला ने बताया कि अभी महज एक महीने पहले मेरी बच्ची की शादी हुई थी, मैं चाहती हूं कि उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई हो.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

वहीं, इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका की मां ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरी बेटी की शादी एक महीने पहले चक मझारी में हुई थी. मेरी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे, दहेज के लिए मेरे दामाद ने मेरी बेटी को हत्या कर अपने ही घर में दफन कर दिया है. केस दर्ज अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, साथ ही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाया गया है.

UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 377 अभ्यर्थी का सेलेक्शन

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

UP Weather: यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम

Next

पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme