Saharanpur News : 'मैं आपके घर आ रहा', चौधरी परिवार से मिलने सहारनपुर पहुंचे अखिलेश, जानिए खीर पंसद आई या जलेबी?
Akhilesh Yadav Meet Chaudhary Family : यूपी विधानसभा चुनाव की आहट के बीच नेताओं का रूठना और मनाना शुरू हो चुका है. ऐसा ही नजारा आज सहारनपुर में देखने को मिला. 6 सितंबर को सहारनपुर में चौधरी परिवार की ओर से एक विशाल रैली होनी थी, जो बाद में कैंसिल कर दी गई. इसे चौधरी परिवार का अखिलेश यादव के प्रति नाराजगी के रूप में देखा गया. इसके बाद अखिलेश यादव ने चौधरी परिवार से मिलने का फैसला लिया. वह चौधरी परिवार से मिलने आज सहारनपुर पहुंचे. इस मुलाकात के बारे में लोकल 18 ने गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसेन से बात की.