भारी बारिश के चलते यूपी के इन जिलों में DM ने बंद किए 8वीं तक के स्कूल, शिक्षकों के लिए ये आदेश जारी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और नदियों के उफान ने तबाही मचा दी है। प्रदेश भर में अलग-अलग हादसों में कुल 11 लोगों की मौत हो गई। बारिश ने यूपी में सीजन का कोटा लगभग पूरा कर दिया है। वाराणसी, जौनपुर और बलिया में आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश हैं।