Rampur News : नहीं मिला आराम तो भागे बरेली…रामपुर में स्वाइन फ्लू की ऐसी दस्तक, जिला अस्पताल में जांच फ्री
Rampur Swine Flu : रामपुर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई. मरीजों में एक साल की बच्ची और उसकी मां शामिल हैं. हरैया कला के एक बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मां-बेटी का बिलासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की देखरेख में घर पर ही उपचार चल रहा है. लोकल 18 से सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आए परिजनों और आसपास के लोगों की भी जांच कराई गई है ताकि संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जा सके. स्वाइन फ्लू की जांच और उपचार की सुविधा जिला अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध है.