Peanut Farming : न्यूट्रिएंट्स की कमी नहीं, मूंगफली के पौधे सूखने की असली वजह कुछ और, तुरंत करें ये काम
Peanut Farming Tips : मूंगफली किसानों के लिए मुसीबत बढ़ गई है. खेतों में सफेद गिडार यानी व्हाइट ग्रब और दीमक का अटैक फसल तबाह कर रहा है. इसकी चपेट में आते ही पौधे ऊपर से सूखने लगते हैं. किसान अक्सर इसे पोषक तत्वों की कमी समझ बैठते हैं, जबकि असल में यह कीटों का हमला होता है. लोकल 18 से शाहजहांपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. हादी हुसैन खान बताते हैं कि इस कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसानों को सिंचाई के पानी के मुख्य चैनल में 2.5 लीटर क्लोरपायरीफॉस 20% ईसी (Chlorpyriphos 20% EC) मिलाकर खेत में छोड़ना चाहिए. ड्रिप या पानी के बहाव के साथ यह दवाई पूरे खेत की जड़ों तक आसानी से पहुंच जाती है. कीटनाशक का उचित मात्रा में उपयोग करने से न केवल सफेद गिडार और दीमक का खात्मा होता है, बल्कि फसल भी पूरी तरह सुरक्षित रहती है.