प्यार भरी बातें करके बुलाती थी लड़की, फिर शुरू करती हुस्न का खेल, जाल में फंसा दरोगा तो उठाया खौफनाक कदम
Basti Daroga Case: बस्ती वाल्टरगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. एक करोड़ रुपये की ब्लैकमेलिंग और हनी ट्रैप के दबाव से तंग आकर एसओ ने 29 अगस्त को अपने सरकारी आवास में फांसी लगा ली थी. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी महिला प्रियंका चौधरी, उसके पिता रामनयन चौधरी और वकील विजय प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी के मुताबिक, इस नेटवर्क ने डॉक्टर समेत कई अन्य लोगों से भी लाखों रुपये वसूले हैं.