ससुराल वालों पर दर्ज हुआ था दहेज हत्या का केस, ढाई साल बाद जिंदा थाने पहुंची 'मुर्दा' बहू; पुलिस भी हैरान
Dead Women Found Alive: लखनऊ के बीकेटी इलाके से करीब ढाई साल पहले लापता हुई विवाहिता शिवानी सिंह के मामले में हैरान कर देने वाला मोड़ सामने आया है. उसे जान से मारने का आरोप ससुराल वाले पर लगा था. उन पर दहेज हत्या की धाराएं तक लग गई थीं, वही महिला अचानक अपने पिता के साथ बीकेटी थाने पहुंच गई. मई 2024 में दवा लेने निकली 28 वर्षीय शिवानी के जिंदा लौटने से पुलिस महकमे और परिजनों में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर इतने दिनों तक गायब रहने के कारणों की जांच शुरू कर दी है.