Muzaffarnagar Madrasa: मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण के 'अड्डे' पर गरजा बुलडोजर, अवैध मदरसा जमींदोज, खौफ में मौलाना
Muzaffarnagar Madrasa Demolition: मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के फुलत गांव में प्रशासन का बुलडोजर एक बार फिर गरजा है. ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे और धर्मांतरण के गंभीर आरोपों में घिरे ‘दारूल उलूम रहीमिया’ मदरसे पर प्रशासन ने बड़ी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है. राजस्व न्यायालय से अवैध कब्जे को लेकर चल रहा मुकदमा खारिज होने के बाद यह एक्शन लिया गया है. इस मदरसे से जुड़े मौलाना हिफजुर्रहमान और उनके सहयोगियों पर धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज है, जिसमें से एक आरोपी पहले ही जेल में है. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ढहाया जा रहा है.