Fish farming : मरने लगेंगी मछलियां, बारिश में क्यों कम हो जाती है तालाब में ऑक्सीजन?
Monsoon Fish Farming Tips : मछली पालकों के लिए बारिश का मौसम कई चुनौतियां लेकर आता है. इस समय तालाब में पानी की मात्रा बढ़ जाती है. अगर समय रहते ध्यान न रखा जाए तो मछलियां बीमार पड़ सकती हैं या उनकी मौत भी हो सकती है. लोकल 18 से गोंडा के मत्स्य पालक गुरुचरन निषाद बताते हैं कि बारिश से तालाब के पानी की गुणवत्ता प्रभावित होती है. कई बार पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है. ऐसे में मछलियां बार-बार पानी की सतह पर आने लगती हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो मछलियों की मौत भी हो सकती है. पालकों को ऑक्सीजन टैबलेट का इस्तेमाल करना चाहिए. बरसात के दौरान तालाब में अमोनिया की मात्रा भी बढ़ सकती है. अमोनिया अधिक होने से मछलियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और उनका विकास भी रुक सकता है. इससे बचाव के लिए तालाब में उचित मात्रा में चूने का प्रयोग करें.