Mushroom Farming : मशरूम की खेती पर सरकार दे रही 32-32 लाख, ट्रेनिंग भी दिलाएगी, कैसे करें अप्लाई?
Mushroom farming subsidy : शाहजहांपुर में उद्यान विभाग ने किसानों को मशरूम की खेती से जोड़ने के लिए बड़ी पहल की है. 200 वर्ग फीट की अस्थाई यूनिट पर 1 लाख रुपये और 80 लाख की परमानेंट यूनिट पर 40% 32 लाख रुपये सब्सिडी मिलेगी. किसानों को लखनऊ में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. लोकल 18 से जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक बताते हैं कि जिले में मशरूम उत्पादक किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए दो प्रमुख योजनाएं चलाई जा रही हैं. यह योजना उन छोटे किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है जिनके पास शुरुआत में बड़ा बजट नहीं है. इच्छुक किसान ऑनलाइन पंजीकरण कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.