Moradabad News: मुरादाबाद जिला जेल में गूंजेगा हर-हर महादेव, सावन के आखिरी सोमवार पर बंदी करेंगे जलाभिषेक
Moradabad News: सावन के आखिरी सोमवार पर मुरादाबाद जिला जेल में भी भोलेनाथ की भक्ति का माहौल देखने को मिलेगा. जेल में बंद बंदियों को अपनी आस्था के अनुसार भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक करने का मौका दिया जाएगा. इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से पूजा स्थल से लेकर जरूरी धार्मिक सामग्री तक की व्यवस्था की जा रही है. खास बात यह है कि सावन के दौरान बंदियों की मांग पर उन्हें गंगाजल भी उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्होंने जेल परिसर में स्थापित शिवलिंग का जलाभिषेक किया. सुरक्षा व्यवस्था के बीच होने वाली इस पूजा के जरिए बंदियों को भी सावन की धार्मिक परंपरा से जुड़ने का अवसर मिलेगा.