Ground Report : मशीन से जांच… जब डेयरी पर आता है नकली दूध, फिर क्या करते हैं व्यापारी?
Moradabad Milk Supply Chain: उत्तर प्रदेश सरकार की दूध और दूध से बने उत्पादों को लेकर नई गाइडलाइन के बाद मुरादाबाद में दूध की सप्लाई चेन को लेकर सवाल उठ रहे हैं. शहर में रोजाना लाखों लीटर दूध की खपत होती है. न्यूज18 ने पड़ताल की कि किसानों से दूध किस कीमत पर खरीदा जाता है, उसकी जांच कैसे होती है और पनीर, खोया, दही जैसे उत्पादों के लिए दूध कहां से आता है.